{"_id":"68c84e40c36d12d774078565","slug":"unrestrained-stuntmanship-in-nuh-demand-for-action-on-viral-video-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106343-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह में बेलगाम स्टंटबाजी: वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में बेलगाम स्टंटबाजी: वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग
Mon, 15 Sep 2025 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस की निष्क्रियता से लोग नाराज, थार और बाइक पर स्टंट करते हैं युवा
मोहम्मद शाहिद मेवाती
तावडू। नूंह जिले में मोटरसाइकिल और थार जैसी गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इन स्टंटबाजों के खिलाफ जिला पुलिस की निष्क्रियता से लोग नाराज हैं। सोमवार को तावडू से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सीलखो पहाड़ की सड़क पर एक युवक का मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक बिना हेलमेट के तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की सीट पर खड़ा नजर आया, जबकि पीछे बड़े ट्रक भी दिखाई दिए। इस रील को युवक ने अपने साथियों की मदद से बनवाया और सोशल मीडिया पर डाला, जिसके बाद जागरूक नागरिकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
यह सड़क पहले से ही हादसों के लिए कुख्यात है, ऐसे स्टंट न केवल स्टंटबाजों बल्कि अन्य राहगीरों की जान को भी खतरे में डालते हैं। हैरानी की बात यह है कि उसी सड़क पर पुलिस का एक नाका भी है, जहां मोटरसाइकिलों के चालान काटे जाते हैं, लेकिन यह युवक पुलिस की नजरों से बच निकला। लोगों ने पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग कर कार्रवाई की मांग की है। नूंह में यह समस्या केवल मोटरसाइकिल तक सीमित नहीं है। शादी-बारातों में थार गाड़ियों की छत पर चढ़कर वीडियो और फोटोग्राफी का प्रचलन भी आम है। हाल ही में हरियाणा-राजस्थान सीमा पर मेवात क्षेत्र में एक थार गाड़ी के बेकाबू होने से छत पर सवार एक युवक की मौत हो गई थी। इसके अलावा, वरना जैसी गाड़ियों के सनरूफ से निकलकर स्टंटबाजी और वीडियोग्राफी भी आम हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे स्टंट न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। पुलिस की ओर से यातायात नियमों को लेकर दिशा-निर्देश तो जारी किए जाते हैं, लेकिन स्टंटबाजों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। जागरूक नागरिकों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो।
इस मामले में जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के संज्ञान में यह मामला आया है यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।