फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Unknown person call came on wife phone husband beat her in mall in gurugram

कोमल को मॉल में पीटा: पत्नी के फोन पर आया अंजान व्यक्ति का कॉल, पति ने खोया आपा; सरेआम की हदें पार

Fri, 17 Mar 2023 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Mar 2023 09:27 PM IST
सार

महिला की आंख व मुंह पर चोटें आई हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Unknown person call came on wife phone husband beat her in mall in gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंजान व्यक्ति का पत्नी के मोबाइल पर फोन आना उसके पति को नागवार गुजरा। पति ने शॉपिंग मॉल में ही अपनी पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित पत्नी ने डीएलएफ थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अलवर की रहने वाली कोमल कोली ने बताया कि उसकी शादी ओल्ड फरीदाबाद के कृष्णा भाटी के साथ हुई है। वह पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के एक पीजी में रह रही है। उसके पति कृष्णा भाटी को उसके मोबाइल पर किसी भी व्यक्ति का फोन आना पसंद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 मार्च को जब वह अपने पति कृष्णा भाटी के साथ सहारा मॉल में थी तो एक व्यक्ति का उन्हें फोन आया। यह बात उसके पति को नागवार गुजरी और उसने मॉल में ही अपनी पत्नी को पीट दिया। इससे उनकी आंख व मुंह पर चोटें आई हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed