फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Unknown people broke the flyover

Gurugram News: अज्ञात लोगों ने तोड़ा फ्लाईओवर

Sun, 01 Mar 2026 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Unknown people broke the flyover
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। दौलताबाद फ्लाईओवर के एक हिस्से को शुक्रवार रात कुछ लोगों ने मशीनों से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। रात में अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया। हालांकि, इस घटना की जानकारी शहर की सड़कों और फ्लाईओवर बनाने वाले विभागों नगर निगम, जीएमडीए और पीडब्ल्यूडी को नहीं है। रात को सूरत नगर की तरफ से अचानक भारी मशीनों की आवाज सुनाई दी।

दौलताबाद फ्लाईओवर के सूरत नगर की तरफ का हिस्सा कुछ अज्ञात लोगों ने बिना किसी सरकारी अनुमति के तोड़ दिया। जर्सी बैरियर और फुटपाथ को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया गया। करीब 50 से 60 मीटर तक फ्लाईओवर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। शनिवार शाम को यह सूचना निगम पार्षद को मिली। इसके बाद नगर निगम, जीएमडीए और पीडब्ल्यूडी सहित सभी विभाग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। किसी ने भी तोड़फोड़ की अनुमति नहीं दी। मौके पर अभी भी तोड़फोड़ में इस्तेमाल की गई एक मशीन खड़ी है।
विज्ञापन


जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने फ्लाईओवर पर काम की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसे स्वीकृति नहीं दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed