{"_id":"61f925af8e9a903be164713c","slug":"university-semester-examinations-will-be-held-from-february-15-gurgaon-news-noi6298246184","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि सेमेस्टर परीक्षाएं 15 फरवरी से, एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि सेमेस्टर परीक्षाएं 15 फरवरी से, एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन आज
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुुरुग्राम विश्वविद्यालय 15 फरवरी से पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की तैयारी में है। जिसके लिए सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 12 फरवरी तक पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई पूरी करा लें। इस बार की सेमेस्टर परीक्षाओं में ऑफलाइन के साथ -साथ ऑनलाइन का भी विकल्प रहेगा। ऑनलाइन विकल्प केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जो परीक्षाओं के समय खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना संक्रमित होगा। अन्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में जाकर ही परीक्षा देनी होगी।
गुरुग्राम और नूंह (मेवात) के लगभग 30 महाविद्यालय गुरुग्राम विश्वविद्यालय से संबद्ध है। इन सभी महाविद्यालयों को 5 फरवरी तक प्रायोगिक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ऑफलाइन परीक्षा का विरोध शुरू कर दिया है। इसके लिए वह बुधवार को गुरुग्राम विवि में प्रदर्शन करेंगे। इनकी मांग है कि पहले अधूरा पाठ्यक्रम पूरा हो, पैटर्न और परीक्षा तिथि में बदलाव और सभी विद्यार्थियों की ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा कराई जाए। विवि में एबीवीपी के अध्यक्ष दीपेंद्र का कहना है कि ऑनलाइन कक्षाओं में पाठ्यक्रम को पूरा कराकर ऑफलाइन परीक्षा लेना तर्कसंगत नहीं है। ऑफलाइन कक्षाएं भी होनी चाहिए थीं, लेकिन कैंपस में ऐसी व्यवस्था नहीं हो सकी, इसलिए एबीवीपी के सदस्य विरोध कर रहे हैं।
----
वर्जन
गुरुग्राम विवि की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर आदेश मिल चुके हैं। सभी प्राध्यापकों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में पाठ्यक्रम पूरा करा लिया है। आगामी दिनों में सभी संकायों में पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
- डॉ. वीरेंद्र अंतिल, प्राचार्य, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय।