फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Union minister met the family of home guard Neeraj who lost his life in Nuh violence

Gurugram News: नूंह हिंसा में जान गंवाने वाले होमगार्ड नीरज के परिजनों से केंद्रीय मंत्री ने की मुलाकात

Mon, 14 Aug 2023 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Union minister met the family of home guard Neeraj who lost his life in Nuh violence
राव इंद्रजीत ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उचित मदद का दिया भरोसा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को गुरुग्राम के गांव गढ़ी वाजिदपुर पहुंचे। यहां उन्हाेंने नूंह हिंसा में जान गंवाने वाले होमगार्ड नीरज के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने नीरज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि नियति को जो मंजूर होता है, वही होता है। इस पर किसी का वश नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने नीरज के पिता से कहा कि यह गर्व का विषय है कि आपके परिवार की सैन्य पृष्टभूमि रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नीरज के पिता चिरंजी लाल भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध के समय देश सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राव ने कहा कि नीरज जैसे बहादुर युवाओं की बदौलत आज हम अपने देश में पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि नीरज ने जिस बहादुरी का परिचय देते हुए नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर तरह से नीरज के परिवार के साथ है। परिजनों द्वारा नीरज की पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि वे इस विषय में हरियाणा सरकार से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कि 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के दौरान पुलिसबल के साथ तैनात होमगार्ड के दो जवान गुरुग्राम के गढ़ी वाजिदपुर के नीरज व जिला फतेहाबाद के गुरसेव सिंह की मृत्यु हो गयी थी। इसमें परिजनों की आर्थिक सहायता के रूप में हरियाणा पुलिस की ओर से 57-57लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed