{"_id":"6ab42b8abecc0dd45d06a52d","slug":"the-centuries-old-vaman-dwadashi-tradition-was-celebrated-with-great-enthusiasm-and-fanfare-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101963-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सैकड़ों साल पुरानी वामन द्वादशी परंपरा पूरी रौनक के साथ मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सैकड़ों साल पुरानी वामन द्वादशी परंपरा पूरी रौनक के साथ मनाई
विज्ञापन
फर्रुखनगर की अनाज मंडी में मेले की धूम, हजारों लोग पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। स्थानीय अनाज मंडी में भगवान वामन जयंती के अवसर पर एतिहासिक वामन द्वादशी मेला मंगलवार देर रात तक चला। इस मेले में शहर और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही यह परंपरा इस बार भी पूरी रौनक के साथ मनाई गई।
मेले में भगवान वामन की झांकियां, हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। अनाज मंडी परिसर में खिलौने, चाट-पकौड़े, चूड़ियों और प्रसाद की दुकानें सजी थीं। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए थे। लोहारों के हाथ से बने औजारों की ओर भी लोग आकर्षित हुए। मेला कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।मेले का समापन भगवान के जल-विहार की पारंपरिक रस्म के साथ किया गया। यह सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वामन का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान
मेला प्रबंधन कमेटी ने इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। मार्केट कमेटी के अध्यक्ष दौलतराम सैदपुर और उपाध्यक्ष कंवरपाल चौहान को शॉल और पुष्पमाला भेंट की गई। पूर्व बैंक प्रबंधक कुद्दुराम सैनी, होशियार सैनी और सोनू प्रधान भी सम्मानित होने वालों में शामिल थे। पार्षद भगत सिंह और पार्षद रामबीर यादव को भी राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।