{"_id":"6ab42b313a2719a8780e7fa8","slug":"emphasis-on-engaging-the-new-generation-in-ramlilas-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101947-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रामलीलाओं में नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रामलीलाओं में नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर
विज्ञापन
वाद्य यंत्रों के संगीत के बीच गीत-संवाद याद कर रहे कलाकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो गई हैं। हारमोनियम, की-बोर्ड, ढोलक, तबला जैसे वाद्य यंत्रों के संगीत के बीच रामचरित मानस, राधे श्याम रचित गेय रामायण और जसवंत सिंह रचित रामायण के गीत और संवाद याद करने में जुटे हैं। रामलीलाओं की खासियत है कि एक व्यक्ति कई पात्रों की तैयारी करता है तो एक चरित्र के लिए भी कई लोग तैयार होते हैं।
रावण और राम की भूमिका अलग-अलग समय अलग-अलग लोग निभाते रहे हैं। रामलीला के पुराने निर्देशक और कलाकारों का लक्ष्य है कि वे नई पीढ़ी को जोड़ें। झाड़सा की पुरानी रामलीला के निर्देशक सत्य नारायण अत्री हों या जैकबपुरा की पुरानी रामलीला के निर्देशक मंडल में शामिल बनवारी लाल सैनी, ये नए पात्रों को केवल चरित्र ही नहीं बल्कि सात्विक जीवन जीना भी सिखा रहे हैं।पिछले 50 वर्षों से रामलीला के मंच पर रावण की भूमिका के लिए जाने जाने वाले बनवारी लाल सैनी बताते हैं कि नई पीढ़ी में रामलीलाओं के प्रति उत्साह है। हमारे समय में पढ़ाई का इतना दबाव नहीं था, इसलिए निष्ठा ज्यादा थी। आज का दौर दूसरा है मगर बच्चे पात्र निभाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रामलीला में 50 की टीम में 40 नई पीढ़ी के ही हैं।
शत्रुघ्न की भूमिका निभाऊंगा। कामदेव और शत्रुघ्न की भूमिका के लिए तैयार कराया जा रहा है।
- द्रोण अत्री, पुरानी रामलीला झाड़सा
पिछले साल लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। इस साल राम की भूमिका में उतरुंगा।
-विपुल जांगड़ा, पुरानी राम लीला झाड़सा
पहली बार कोई रोल करूंगा। समूह गायन और रिहर्सल में हर कलाकार शामिल हो रहा है।
- वंश सैनी, जैकबपुरा श्री दुर्गा रामलीला कमेटी
इस बार पहली राम की भूमिका निभाऊंगा। नॉर्थ कैंप यूनिवर्सिटी में फाइनल इयर का छात्र हूं।
- अंश मंगला, संकट मोचन धाम डाकखाने की पुरानी रामलीला
मैं शूर्पनखा, कैकई, तारा, सीता की सखी और लक्ष्मी की भूमिका की तैयारी कर रही हूं।
- आस्था कुमारी, कृष्ण मंदिर भीम नगर की रामलीला
लक्ष्मण की भूमिका निभा रहा हूं। पेशे से एडवाेकेट हूं। रामलीला में रोल करना अच्छा लगता है।
-राघव अग्रवाल, संकट मोचन डाकखाने की रामलीला