फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Under-19 Cricket Trial: More than 300 players took to the field

अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल : 300 से ज्यादा खिलाड़ी उतरे मैदान पर

Fri, 01 May 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Under-19 Cricket Trial: More than 300 players took to the field
गुरुग्राम। सुल्तानपुर क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुए ट्रायल में लगभग 300 से अधिक युवा प्रतिभाओं ने काबिलियत का प्रदर्शन किया। हरियाणा क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हो रहे ट्रायल ने स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह जगाया।
विज्ञापन


ट्रायल दो दिवसीय है, जो एक और दो मई तक चलेगा। चुने गए खिलाड़ी अगले महीने होने वाली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउडरों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे चयन प्रक्रिया बेहद कठिन हो गई। हरियाणा क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रायल जिले की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर मौका देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। सफल खिलाड़ी न केवल राज्य प्रतियोगिता में खेलेंगे, बल्कि आगे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed