{"_id":"6abeb1c04d4dfa242a0b3b61","slug":"uncontrolled-truck-collides-with-tree-driver-killed-gurgaon-news-c-1-1-noi1505-4786584-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-पलवल मार्ग पर बृहस्पतिवार को गांव सिलानी के समीप एक अनियंत्रित ट्रक के पेड़ से टकराने से चालक की मौत हो गई है। ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ से गुरुग्राम जा रहा था। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज निवासी विकास के रूप में हुई है।
गांव सिलानी के समीप एक ट्रक हापुड़ से लोहे का स्ट्रक्चर लेकर गुरुग्राम जा रहा था। गांव सिलानी के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर लगने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। संवाद