फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uncle and nephew attacked with sharp weapon, case registered

Gurugram News: चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew attacked with sharp weapon, case registered
गुरुग्राम। मनोहर नगर स्थित एक फार्म हाउस में कुछ युवकों ने चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ओम नगर निवासी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 10 मार्च को वह सगाई कार्यक्रम में शामिल होने मनोहर नगर स्थित एक फार्म हाउस गए थे। साथ में उनका भतीजा रवि निवासी सूरजकुंड फरीदाबाद भी था। वापसी के दौरान वह पार्किंग में खड़ी गाड़ी के पास पहुंचे तभी वहां खड़े आरोपी रविन्द्र और नवीन ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस चौकी पटौदी रोड में मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed