{"_id":"67a65156cfdf761600091442","slug":"u-turn-opened-near-kherki-daula-toll-plaza-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-50296-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास खोला गया यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास खोला गया यू-टर्न
विज्ञापन
लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर रामपुरा फ्लाईओवर की ओर से गुरुग्राम की ओर आने वाले वाहनों के लिए एक दिन पहले ही बंद किया गया यू-टर्न शुक्रवार को प्रशासन ने खुलवा दिया।
इस यू-टर्न को बंद किए जाने के बाद से हजारों वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। मानेसर से गुरुग्राम के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भारी भरकम टोल चुकाना पड़ रहा था। लोगों के भारी विरोध और उनकी परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12:30 पर यूटर्न बंद कर दिया गया था। इस कारण बृहस्पतिवार को शाम को इस प्वाइंट पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस परेशानी को देखते हुए जिला उपायुक्त अजय कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नवनीत कौर की अगुवाई में शुक्रवार को करीब दो बजे एक टीम को मौके पर भेजा। पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची इस टीम ने जेसीबी से बैरिकेड हटवाकर यूटर्न को फिर से खोल दिया।
रामपुरा निवासी साेनू यादव, बीपीटीपी निवासी रोहित हांडा, सेक्टर 72 निवासी सोहन लाल व वाहन चालकों ने कहा कि खेड़कीदौला टोल पर मानेसर की तरफ से टोल से पहले यूटर्न को बंद करके वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी। मानेसर की तरफ से आने वाले वाहन चालक वहां से यूटर्न लेकर वापस मानेसर भी जाते थे। जिला उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जाम की समस्या से लोगों को आ रही परेशानी को देखते हुए यूटर्न को खुलवाया गया है।