{"_id":"69e706b9f682e5b9d20cce5f","slug":"two-youths-riding-a-scooty-killed-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-on-pataudi-rewari-bypass-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Accident: पटौदी-रेवाड़ी बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर, स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Accident: पटौदी-रेवाड़ी बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर, स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
Tue, 21 Apr 2026 10:40 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:40 AM IST
सार
मृतकों में से एक युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाला था। दोनों पटौदी अनाज मंडी में मजदूरी का काम करते थे। रात के समय वे अपनी स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटौदी-रेवाड़ी बाइपास पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रात के अंधेरे में हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाला था। दोनों पटौदी अनाज मंडी में मजदूरी का काम करते थे। रात के समय वे अपनी स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने वाला वाहन घटना के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवकों को तत्काल पास के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
फिलहाल, दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।