{"_id":"6058d9068ebc3edb551fa270","slug":"two-youths-kidnapped-and-murdered-one-killed-in-farrukhnagar-and-the-other-in-jhajjar-gurgaon-news-noi5729856137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की अगवा करके हत्या,एक की फर्रुखनगर तो दूसरे को झज्जर में मारी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की अगवा करके हत्या,एक की फर्रुखनगर तो दूसरे को झज्जर में मारी गोलियां
विज्ञापन
दो युवकों की अगवा करके हत्या
फोटो : 06 व 08
= एक की फर्रुखनगर तो दूसरे को झज्जर में मारी गोलियां
- रंजिश में हत्या होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/ झज्जर। गुुुरुग्राम के फर्रुखनगर से स्कार्पियों सवार कुछ लोगों ने दो युवकों का अपहरण कर हत्या कर दी। एक की हत्या कर फर्रुखनगर में ही फेंक दिया। जबकि दूसरे युवक की झज्जर के बेरी क्षेत्र में लाकर वजीरपुर गांव के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी। झज्जर में मारे गए युवक की पहचान नहीं हुई तो उसकी पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और सोशल मीडिया पर फोटो डाली। दोपहर बाद मृतक युवक की पहचान गुरुग्राम के गांव फर्रुखनगर निवासी अमित पुत्र हरिकिशन के रूप में हुई। वह गांव फर्रुखनगर में ही डीजे का काम करता था।
जानकारी के अनुसार रविवार को गुरुग्राम के फर्रुखनगर में अमित के दोस्त के अमन के घर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था और अमित ने डीजे लगा रखा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार युवक रविवार की रात करीब दस बजे अमित व उसके दोस्त खेड़ा निवासी रविंदर को उठा ले गए। सोमवार सुबह एक सीवरेज प्लांट के समीप रविंदर की खून से लथपथ लाश मिली।
अमित के परिजनों को सुबह फर्रुखनगर पुलिस ने सूचना दी कि अमित के दोस्त रविंदर की हत्या की गई है। अमित लापता है। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि एक युवक को गोली मारी गई है। बेरी पुलिस ने दोपहर बाद अमित के परिजनों को सूचना दी कि बेरी क्षेत्र में एक युवक का शव बेरी के वजीरपुर गांव के साथ ड्रेन के पुल के पास सोमवार को सुबह सात बजे मिला है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव की तलाशी ली तो उसके पास पहचान के लिए कुछ भी नहीं मिला। मृतक के हाथ पर केवल अमित लिखा हुआ था। युवक की शनाख्त करने के लिए परिजन झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचे और अमित के शव की पहचान की। युवक के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तीन गोलियां लगी हुई थीं। दो गोलियां सिर में व एक गोली पेट के ऊपरी हिस्से में लगी हुई थी।
विज्ञापन
पिता बोला, किसी से कोई दुश्मनी नहीं
मृतक अमित के पिता हरिकिशन ने बताया कि अमित के साथ किसी कोई दुश्मनी नहीं थी। उनका बेटा फर्रुखनगर में डीजे बजाने का कार्य करता था। इससे पहले आईटीआई कर रहा था। आईटीआई करते समय खेड़ा निवासी रविंदर से जान पहचान हुई थी। अमित की एक बेटी है, जोकि शादीशुदा है। अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
रविंदर के भाई की थी तलाश
फर्रुखनगर। मोहन ने पुलिस को बताया कि रवि नाम का युवक एक गाड़ी में अपने चार-पांच साथियों के साथ आया। रवि ने मोहन से कहा कि उसका साथी खेड़ा झांझरोला निवासी महेश पुत्र भंवर सिंह कहां मिलेगा। पता नहीं बताने पर रवि उसको बंदूक के दम पर बिठाकर ले गया। इस दौरान रास्ते में उन्हें महेश का भाई रविंदर मिल गया। आरोपियों ने रविंदर को भी जबरन गाड़ी में बिठा लिया।
वर्जन :::::
वजीरपुर के पास मिले शव की पहचान फर्रुखनगर निवासी अमित के रूप में हुई है। परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। घटनास्थल से दो खोल भी बरामद हुए हैं।
- मनोज कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।