फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two youths attacked with knife for taking liquor first

Gurugram News: पहले शराब लेने को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला

Mon, 20 Nov 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked with knife for taking liquor first
जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में ठेके से पहले शराब लेने को लेकर हुई कहासुनी में दो युवकों पर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव बेगमपुर खटौला निवासी मोहित उर्फ केडी ने कहा कि वह अपने दोस्त बेगमपुर खटौला के मोहित उर्फ मोनू के साथ अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने गए थे। जब वे कार से देर रात वापस घर की ओर आ रहे थे तो दरबारीपुर मैन चौक के पास शराब के ठेके पर गाड़ी रोकी। ठेके के बाहर पहले से ही दो व्यक्ति खड़े थे। रात 12.30 बजे होने के चलते ठेके का शटर बंद था। जिस पर मोहित ने ठेके का शटर खुलवाने की कोशिश की। इसी दौरान ठेके के बाहर खड़े व्यक्ति ने कहा कि हम यहां पहले से खड़े हैं, इसलिए पहले हम शराब लेंगे। जिसके चलते इनके बीच कहासुनी होने लगी। इतने में ही उस व्यक्ति ने केडी पर चाकू से हमला कर दिया। केडी को बचाने पहुंचे दोस्त पर भी उसने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। यही नहीं ठेके के बाहर खड़े दूसरे व्यक्ति ने ईंट व पत्थर से उन पर हमला किया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों दोस्त अपनी जान बचाकर वहां से भागे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मोहित उर्फ केडी ने अपने चचेरे भाई विक्की व विवेक को बुलाया। जिसने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed