{"_id":"659da3468148a30be906d6eb","slug":"two-youth-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23070-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव लौहचबका निवासी 28 वर्षीय दयानंद सोमवार की रात को किसी काम से अपने दोस्त 23 साल के रविंद्र कुमार के साथ बाइक से निकला था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और दीवार से टकरा गई। दोनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। अलसुबह करीब तीन बजे गांव का ही एक व्यक्ति अपने वाहन से गुजर रहा था तो उसने सड़क पर शव पड़े देखे। इसके बाद पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए और केस दर्ज कर लिया है।