{"_id":"5fce23b58ebc3ecfbc2b429a","slug":"two-thousand-additional-policemen-deployed-three-sensitive-locations-identified-gurgaon-news-noi5525584101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात, तीन संवेदनशील स्थान चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात, तीन संवेदनशील स्थान चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। किसान संगठनों के मंगलवार को भारत बंद के आह्वान के बाद गुरुग्राम पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने थाना पुलिस के छह हजार जवानों के अलावा दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर उन्हें ड्यूटी पर लगा दिया गया है। पुलिस ने तीन स्थानों को चिन्हित किया है जहां किसान, श्रमिक व अन्य राजनीति संगठन विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। डीसीपी स्तर के अधिकारियों के साथ रिजर्व पुलिस मौजूद रहेगी। सभी अधिकारियों के ड्यूटी स्थान सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें क्षेत्र में दौरा कर पल-पल की जानकारी पुलिस आयुक्त केके राव तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय ऊषा कुंडू ने बताया कि जिले में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शहरवासियों को परेशानी न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। झज्जर, नूंह, रेवाड़ी से आने वाली लिंक रोड पर विशेष नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि किसान दिल्ली कूंच करने के लिए मुख्य रास्तों को छोड़कर लिंक रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सरहोल, कापसहेड़ा समेत दिल्ली से लगती अन्य सीमा पर भी तैयारी पूरी कर ली गई है। एक्सप्रेसवे की प्रत्येक निकासी व प्रवेश पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।