{"_id":"5f9afd8f8ebc3e9bcf5c7085","slug":"two-suspended-gurgaon-news-noi5454450161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री करने में मिली खामी पर दो तहसीलदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री करने में मिली खामी पर दो तहसीलदार निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में एक बार फिर रजिस्ट्री करने के दौरान नियम का पालन नहीं करने के मामले में राज्य सरकार ने दो तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई की। राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने गुरुग्राम व वजीराबाद के तहसीलदारों को निलंबित किया है।
बताया जा रहा है कि इन दोनों तहसीलदारों के खिलाफ हरियाणा नगर एवं आयोजना विभाग से बिना एनओसी लिए रजिस्ट्री करने की शिकायत की गई थी, जबकि विभाग से एनओसी लेना बहुत जरूरी है। इस तरह इन दोनों तहसीलदारों को धारा-7ए का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। गुरुग्राम के डीटीपी ने गुरुग्राम के तहसीलदार जिवेंद्र और वजीराबाद के तहसीलदार मनीष कुमार के खिलाफ शिकायत की थी। लिहाजा उनकी शिकायत पर निलंबित किया गया है।
गौरतलब है कि करीब तीन माह पहले जिले के पांच तहसीलदारों एवं दो नायब तहसीलदारों को भी निलंबित किया गया था। उनके खिलाफ भी रजिस्ट्री करने में लापरवाही बरतने का मामला सामने आने पर कार्रवाई की गई थी।