{"_id":"61b0ebc7dca3a87f272b9a33","slug":"two-student-death-in-accident-gurgaon-news-noi6202428183","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा सिटी में टक्कर से दो छात्राओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होंडा सिटी में टक्कर से दो छात्राओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। दिल्ली की ओर से सुशांत लोक जाने वाले पहाड़ी रास्ते पर एक वाहन चालक की लापरवाही से हुए एक सड़क हादसे में होंडा सिटी कार में सवार दो छात्राओं की मौत हो गई। डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के पास अब तक किसी अन्य वाहन के बारे में सुराग नहीं लगा है। पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि सिर में चोट लगने से अधिक रक्त स्राव हुआ, जिससे दोनों की मौत हुई। दोनों ने शराब पी रखी थी या नहीं। इस बात की जांच के लिए खून के सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।
पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में मार्बल मार्केट के पास हुआ। पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली कि सड़क हादसे में घायल दो युवतियों को उनके यहां इलाज के लिए लाया गया है, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक युवती की पहचान सुशांत लोक-1 लेबरनन अपार्टमेंट निवासी निहारिका (21 साल) के रूप में और दूसरी की पहचान दिल्ली चंदन नगर निवासी वंशिका (22 साल) के तौर पर हुई है। निहारिका के मामा सिद्धार्थ कपूर से संपर्क किया गया तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि निहारिका व वंशिका अंसल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थीं। मंगलवार शाम को वह घर से होंडा सिटी कार लेकर निकली थी। उन्होंने घर पर यह भी नहीं बताया था कि वह कहां जा रही हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मार्बल मार्केट के पास किसी वाहन ने युवतियों की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार साइड व सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।