{"_id":"5f3158888ebc3e6a856a36a5","slug":"two-person-made-video-kidnapping-senior-engineer-in-gurugram-gurgaon-news-noi528932914","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर इंजीनियर का अपहरण कर दो युवकों ने बनाई अश्लील वीडियो, 2 लाख रुपये की रंगदारी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर इंजीनियर का अपहरण कर दो युवकों ने बनाई अश्लील वीडियो, 2 लाख रुपये की रंगदारी वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जानी-नामी कंपनी के सीनियर इंजीनियर सेक्टर-49 स्थित होटल में एक महिला के साथ गए। बाहर निकलते ही महिला के नगर निगम में सुपरवाइजर दोस्त और उसके साथी ने उनका अपहरण कर लिया। आरोपी उन्हें बस अड्डे के पास एक होटल में ले गए और बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया। उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये मांगे। अगले दिन किसी तरह गाड़ी कूदकर जान बचाने के बाद इंजीनियर ने सेक्टर-50 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपियों करनाल के कुंजपुरा निवासी साहिल कंबोज (26) और आगरा के गांव जलबा कटरा निवासी अमन (19) को गिरफ्तार कर लिया। इनके बचाव में इंजीनियर की महिला दोस्त भी उतर आई। उसने दुष्कर्म का क्रॉस केस दर्ज करा दिया।
गुरुग्राम की नामी कंपनी में सीनियर इंजीनियर गांव गढ़ी हरसरू निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वे 8 अगस्त की रात महिला मित्र से मिलने सेक्टर-49 स्थित होटल आशियाना पैराडाइस में बोलेनो गाड़ी से गए थे। रात करीब 11 बजे लौटते समय महिला के दोस्त साहिल और एक अन्य ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उन्होंने महिला को उसके किराए के घर गांव फाजिलपुर छोड़ा और फिर उन्हें बंधक बनाकर बस अड्डे के पास स्थित होटल में ले गए।
यहां रातभर मारपीट कर उनका अश्लील वीडियो बनाया। इसे वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे। उन्होंने रुपयों का अपने खाते में इंतजाम किया। अगले दिन दोनों उन्हें गाड़ी से लेकर जा रहे थे तो वे इससे कूद गए।
विज्ञापन
इंजीनियर ने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ी में 40 हजार रुपये व शैक्षिक दस्तावेज थे। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद आरोपी साहिल कंबोज और अमन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि साहिल गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में रहता है और नगर निगम में सुपरवाइजर है। इनके कब्जे से पुलिस ने 29500 रुपये, लूटी गई गाड़ी और वारदात में प्रयुक्त दूसरी कार बरामद की है। उधर, मामले में संलिप्त महिला ने सीनियर इंजीनियर के खिलाफ शिकायत देकर दुष्कर्म का क्रॉस केस दर्ज कराया है।
भाई से अपने खाते में मंगवाए थे दो लाख रुपये
इंजीनियर के मुताबिक, अपहर्ताओं के वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर उन्होंने अपने भाई को फोन किया। उससे अपने खाते में दो लाख रुपये जमा कराए। उधर, आरोपी उनकी गाड़ी सेक्टर-49 स्थित होटल से ले आए। 9 अगस्त की सुबह वे एटीएम से रुपये निकलवाले के लिए उन्हें बोलेनो गाड़ी से लेकर सोहना की तरफ चले। इंजीनियर के मुताबिक, उनका इरादा कुछ रकम निकलवाकर हत्या करने का था। वाटिका चौक पर गाड़ी की गति कम होते ही वे मौका पाकर गाड़ी से कूद गए और पुलिस कंट्रोल रूम रूम को सूचना दे दी।