{"_id":"6a7ee69847452f6b230cc69b","slug":"two-people-including-an-elderly-person-killed-in-two-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97793-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कौशांबी और अंबेडकर नगर के ध्यानार्थ\nचार सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कौशांबी और अंबेडकर नगर के ध्यानार्थ चार सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर मेंअलग-अलग चार सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत हो गई। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी के बिंदाव गांव निवासी राजकुमार ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता गणेश बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे जूस की रेहड़ी लेकर दौलताबाद फ्लाईओवर की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र पार्क की तरफ से आ रहे ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। नागरिक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, पालम विहार निवासी सनी देओल ने पालम विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उनके पिता छबीले नर्सरी के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान बिजवासन की तरफ से तेज रफ्तार गाड़ी ने उनके पिता को टक्कर मार दी। चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। घायल अवस्था में उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा बिलासपुर थाना क्षेत्र में भी दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलवल के आली गांव निवासी नासिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को अपने भाई यासिर से मिलने बिलासपुर गए थे। सर्विस लेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने भाई को टक्कर मार दी। भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरे मामले में यूपी के अंबेडकर नगर के एकडल्ला गांव निवासी अशोक ने बताया कि उनका छोटा बेटे योगेश को मंगलवार को बिनौला फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।