फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two people, including a child, died in separate road accidents

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में बच्ची समेत दो लोगों की मौत

Sun, 27 Aug 2023 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a child, died in separate road accidents
अलग-अलग सड़क हादसों में बच्ची समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी




पटौदी। मानेसर थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रही मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दो साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं सेक्टर 37 में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार शिकायत में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के फिरोजपुर भाटा निवासी गोविंद दास केवट ने बताया कि वह मानेसर गांव में किराये पर रहता है और राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार को वह पत्नी जयंती और दो वर्षीय बेटी हंसिका के साथ मानेसर से अपने घर मध्यप्रदेश जा रहा था। आईएमटी चौक से सौ मीटर दूर जब सड़क पार करने लगे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जयंती और बेटी हंसिका को चोट लगी। हंसिका को सेक्टर दस अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर एनएच 48 पर सड़क पार कर रहे अभिषेक कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोग उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। ममेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि अभिषेक मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे। यहां वह सेक्टर 52 में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते थे। बताया जाता है कि वह रविवार सुबह किसी कार्य से नरसिंहपुर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed