फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two people died in a road accident

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Fri, 05 Mar 2021 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Two people died in a road accident
गुरुग्राम। शहर के उद्योग विहार और सुभाष चौक इलाके में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों ही हादसों में आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जबकि मृतक के परिचितों की ओर से डीएलएफ और सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के अंतर्गत गांव राजापाकर के रहने वाले भरत कौशिक (32) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सेक्टर-49 स्थित ब्लू स्मार्ट कैब कंपनी में बतौर ड्राइवर है। उसके साथ अशोक भी काम करता था। बृहस्पतिवार को अशोक की कार उद्योग विहार में खराब हो गयी। इस जानकारी के बाद वह मौके पर पहुंचे और कार को बांधकर ला रहे थी। इसी दौरान जब वह सिग्नेचर टावर के पास पहुंचे तो कार अलग हो गयी। अशोक अपनी कार से उतरकर दोबारा कार को जोड़ने का प्रयास करने लगे। तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे अशोक दोनों कार के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सेक्टर-81 के रहने वाले डेनिसन डेविस के अनुसार, वह बृहस्पतिवार को दोस्त नितेश राघव के साथ सेक्टर-7 स्थित घर से स्कूटी से जा रहे थे। तभी सुभाष चौक के पास ट्रक ने स्कूटी मेें टक्कर मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। हादसे में उनके दोस्त नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed