फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two people dead in a road accident

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 07 Mar 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident
मानेसर। शहर के गांव कासन के पास सूर्या कालोनी और राजपुरा ठेके के पास सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों की शिकायत पर आईएमटी मानेसर और पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के जिला देवरिया के भलुवनी निवासी मुख्तार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-42 स्थित निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद सूर्य कॉलोनी के नजदीक पहुंचे। भतीजा धर्मेंद्र सिंह वहां खड़ा था। वह भतीजे से बातचीत करने लगे। इसी दौरान मानेसर की ओर से तेज रफ्तार वाहन ने धर्मेंद्र को टक्कर मार दी। लोगों की सहायता से घायल धर्मेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं, गांव मंदपुरा निवासी हरिराम ने बताया कि शनिवार को सरपंच ऊषा ने फोन कर बताया कि राजपुरा ठेके के पास भाई महावीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। वह मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि पुलिस उसको गंभीर हालत में रेवाड़ी स्थित पुष्पांजलि अस्पताल लेकर गई है। परिजनों के साथ वहां पहुंचे, तो जानकारी हुई कि भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed