फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two parties clash in society on the issue of abandoned dogs

Gurugram News: लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर सोसाइटी में भिड़े दो पक्ष

Fri, 27 Sep 2024 04:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 27 Sep 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
Two parties clash in society on the issue of abandoned dogs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-37 स्थित तक्षशिला सोसाइटी में एक आठ साल के बच्चे को काटने के बाद सोसाइटी के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष जहां लावारिस कुत्तों को पीटकर भगाने का प्रयास कर रहा था, वहीं दूसरा पक्ष इसके विरोध में उतर आया। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। मामला इस कदर बिगड़ा की थाने तक जा पहुंचा।
घटना बीते सोमवार को देर रात की बताई जाती है। डॉग लवर्स और सोसाइटी के निवासियों के बीच झड़प हो गई। झड़प की वीडियो एक्स पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों द्वारा लावारिस कुत्तों को भगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक कुत्ते ने आठ वर्षीय बच्चे को काट लिया था। इसके बाद डॉग लवर्स और सोसाइटी के निवासियों के बीच झड़प हो गई। सोसाइटी के निवासियों ने सोसाइटी में मौजूद सभी 11 कुत्तों को सोसाइटी से बाहर निकाल दिया। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में पहली भी कई बार कुत्ते द्वारा काटे जाने की घटना हो चुकी है, ऐसे में कुत्तों को बाहर निकालना जरूरी था।
विज्ञापन

हर महीने 200 से ज्यादा लोग रैबीज वैक्सीन लेने पहुंचते हैं नागरिक अस्पताल
शहर में हर महीने 200 से ज्यादा लोग रैबीज वैक्सीन लेने पहुंचते है। नागरिक अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त माह में करीब 400 और सितंबर माह में अभी तक करीब 350 लोग रैबीज का वैक्सीन लगवा चुके हैं। डीएमएस डॉ. मनीष राठी ने बताया कि नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 20 से ज्यादा मरीज रैबीज की वैक्सीन लेने पहुंचते है। अस्पताल की ओर से सभी मरीजों को रैबीज का वैक्सीन उपलब्ध हो, इसका पूरा प्रबंध किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article