{"_id":"6818f90b3d1b27530a0dbd5b","slug":"two-members-of-interstate-vehicle-theft-gang-arrested-nine-stolen-motorcycles-recovered-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103045-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की नौ मोटरसाइकिलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की नौ मोटरसाइकिलें बरामद
विज्ञापन
पुन्हाना। सीआईए पुन्हाना की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमजद खान और काबिल , निवासी गांव घीडा, थाना बिछोर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी की नौ मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, 4 मई को पिनगवां और बिछोर थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की दो वारदातें सामने आई थीं। इसके बाद पुन्हाना सीआईए प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग जगहों पर छानबीन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पहले चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, बाद में पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर और आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी दिल्ली, गुड़गांव और मेवात क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो निरंतर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इससे पहले 2 मई को भी नूंह पुलिस ने इसी प्रकार के गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपियों को चोरी की सात मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया था। सिर्फ तीन दिन में चार बदमाशों की गिरफ्तारी और 16 मोटरसाइकिलों की बरामदगी से नूंह पुलिस को वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। संवाद
................................
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए जन सहयोग भी आवश्यक है। वाहन चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।