{"_id":"65d8f76be619b1b65407de84","slug":"two-iranian-citizens-living-without-visa-arrested-fake-identity-cards-recovered-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-25987-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना वीजा के रह रहे दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी पहचान पत्र बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना वीजा के रह रहे दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी पहचान पत्र बरामद
विज्ञापन
साल भर पहले ही खत्म हो गया था वीजा, आरोपियों के कब्जे से विदेशी मुद्रा भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व सीआईए सेक्टर-39 की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-49 में बिना वीजा रह रहे दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से बड़ी संख्या में पहचान पत्र बरामद किए हैं। इन पहचान पत्रों पर दिल्ली व गुरुग्राम के पते दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। सेक्टर 50 थाना पुलिस ने विदेशी अधिनियम, मनी लांड्रिंग अधिनियम व धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के इंस्पेक्टर हरीश ने बताया कि उनके पास सूचना थी कि कुछ ईरानी नागरिक बिना वीजा के रह रहे हैं। उनकी ओर से आपराधिक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद सीआईए सेक्टर-39 की टीम के साथ संयुक्त रूप से छापामारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम सेक्टर-49 में मकान नंबर 268, दूसरी मंजिल साउथ सिटी-2, क्यू-1 ब्लाक, सेक्टर-49 गुरुग्राम में पहुंची तो दो ईरानी नागरिक अवैध रूप से ठहरे मिले। जिनकी पहचान पुरिया सिराज और मोहम्मद मुगानी निवासी ईरान के रूप में हुई, जिसके पासपोर्ट और वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी। दोनों ईरानी नागरिकों को मकान मालिक द्वारा बिना सी फार्म व पुलिस वेरिफिकेशन के 16 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर रखा हुआ था।
जांच के दौरान ईरानी नागरिक पुरिया सिराज के कब्जे से एक ही आधार नंबर के अब्दुल मुकरम के नाम से बना सेक्टर-49 गुरुग्राम के पते व दिल्ली के पते का बना हुआ आधार कार्ड मिला। जिस पर पुरिया सिराज की फोटो लगी हुई थी। दिल्ली का ड्राइविंग लाइसेंस, गुरुग्राम का वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ईरान का बना इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, हरियाणा परिवार पहचान पत्र व कर्नाटक बैंक लाजपत नगर दिल्ली के खाते की पासबुक व डेबिट कार्ड भी मिले ।
विज्ञापन
-- --
अलग-अलग नाम से भी बना रखा था पहचान पत्र
पुलिस टीम को छानबीन के दौरान पता चला कि ईरानी नागरिक मोहम्मद मुगानी से लाजपत नगर दिल्ली के पते का आधार कार्ड मिला जो मोहम्मद हनीफ के नाम से बना हुआ मिला। इस पर फोटो मोहम्मद मुगानी की लगी हुई पाई गई। पैन कार्ड मोहम्मद हनीफ के नाम से पाया गया।
-- --
हवाला का करते थे कारोबार
पुलिस टीम को जांच दौरान पता चला है कि दोनों ईरानी नागरिक बिना पासपोर्ट वीजा के पिछले एक साल से रह रहे थे। इनकी उम्र करीब 24/25 साल है। इनके द्वारा हरियाणा व दिल्ली के दस्तावेज भी मिलीभगत करके फर्जी तौर पर बनवाए गए। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हवाला के माध्यम से पैसों का लेनदेन भी करते थे। इसके लिए वह अपना कमीशन लेते थे ।
-- --
यह हुआ बरामद
पुलिस टीम ने छापामारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन व 18730 रुपये नकद, 514 अमेरिकन डालर (इंडियन रुपये 42595) रुपये, दो सोने की अंगूठी, एक कान की बाली व सात घड़ी बरामद कीं हैं। दोनों आरोपी साल भर से अपनी पहचान बदलकर यहां रह रहे थे।