फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two illegal borewells sealed, electricity theft also caught

Gurugram News: दो अवैध बोरवेल सील, बिजली चोरी भी पकड़ी

Sat, 24 Feb 2024 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two illegal borewells sealed, electricity theft also caught
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गांव उल्लावास व बेहरामपुर में की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


सोहना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध बोरवेल व बिजली चोरी का भी मामला पकड़ा है । जिस पर विद्युत विभाग ने जुर्माना लगाया है। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने गांव उल्लावास व बेहरामपुर में अवैध बोरवेल, बिजली चोरी और फर्जी तरीके से आरो प्लांट लगाकर पानी बेचने वालों पर छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने मौके से एक ट्रक व टैंकर को अवैध रूप से जल दोहन करने के मामले में पकड़ा है।

आरटीओ विभाग ने दोनों टैंकरों पर जुर्माना लगा दिया। दूसरी तरफ बोरवेल पर हो रही बिजली चोरी को लेकर बिजली विभाग की टीम ने एल एल वन भर दी है जिसका जुर्माना लोड देखने के बाद में लगाया जाएगा। इस मामले में सीएम फ्लाइंग ने उल्लावास निवासी निकेश व बहरामपुर निवासी इंद्राज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




टीम ने गांव उल्लावास में स्थित निकेश व बहरामपुर इंद्राज के खेतों पर अवैध बोरवेल को लेकर छापेमारी की। टीम ने पाया कि वहां पर बिजली चोरी करके इन अवैध बोर वेल को चलाया जा रहा था । जिस पानी को आसपास इलाके में गलत तरीके से सप्लाई किया जा रहा था। जिससे पूरी तरह से जल दोहन किया जा रहा था। इस छापेमारी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के साथ विद्युत विभाग ,आरटीओ विभाग टीम मौजूद थी जिन्होंने कब्जे में लिए ट्रक व टैंकर पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया कि दोनों ही बोर वेल को सील कर दिया गया है वहीं जो ट्रक व टैंकर मिला है उसे पर आरटीओ की टीम जुर्माना लगाएगी। बिजली चोरी के मामले में विद्युत विभाग की टीम ने जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed