फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrested for fraud in name of job in airtel

एयरटेल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 13 Oct 2019 02:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 13 Oct 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
two arrested for fraud in name of job in airtel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश की प्रतिष्ठित मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नौकरी डॉट कॉम के जरिए विज्ञापन प्रसारित कर युवाओं को महंगे पैकेज पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी की।

विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी एक साल से युवाओं के साथ ठगी कर रहे थे। इनका पूरा गिरोह होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को फर्जी कॉल सेंटर और कंपनी के फर्जी लेटर हेड भी बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब 8 अक्टूबर 2018 को राधाकृष्णन पत्ताबिर्मन ने एयरटेल कंपनी में शिकायत भेजी। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि ऑनलाइन साइट के माध्यम से उसने एयरटेल कंपनी में नौकरी का विज्ञापन देखा। युवक ने विज्ञापन पर दिए नंबरों पर फोन किया तो उन्होंने कंपनी का कॉल सेंटर होने की बात कहते हुए महंगे पैकेज में नौकरी लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने प्रक्रिया शुल्क समेत अन्य खर्च के नाम पर युवक से 4.75 लाख रुपये अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। एयरटेल की मिलती-जुलती ईमेल आईडी से नौकरी का ऑफर लेटर भी दे दिया। जब उसने ऑफर लेटर की जांच की तो वह फर्जी पाया गया। युवक की शिकायत पर कंपनी ने आंतरिक जांच की तो मामला सही पाया गया। कंपनी अधिकारियों को आशंका है कि ऐसी ठगी कई लोगों के साथ हुई है।


बीते साल अक्तूबर माह में भारती एयरटेल कंपनी की ओर से सौरव नेगी ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर साइबर थाना पुलिस ने 9 जुलाई 2019 को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तकनीकी जांच के आधार पर सामने आया कि आरोपी दिल्ली में कॉल सेंटर चलाकर युवाओं को निशाना बना रहे थे। शुक्रवार को साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी कबीर और नवीन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed