फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two hand grenades found in a house closed for 12 years in Gurugram

गुरुग्राम में 12 साल से बंद मकान में मिले दो हैंड ग्रेनेड, किया गया नष्ट

Wed, 02 Mar 2022 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 05:58 AM IST
सार

बम निरोधी दस्ते ने दस फीट का गड्ढा खोदकर किया नष्ट। सीएनजी पंप पर हुई हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस को हुई थी जानकारी।

विज्ञापन
Two hand grenades found in a house closed for 12 years in Gurugram
ग्रेनेड को नष्ट करने के लिए खोदा गया गड्ढा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-31 में बारह साल से बंद मकान में पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड,15 प्रैक्टिस ग्रेनेड (15 एमके 90 प्रैक्टिस) मार्का, सात फीट लंबी लड़ी तथा 43 कारतूस के खोल बरामद किए हैं। बम निरोधक दस्ते केेे साथ अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची जिनको दस फीट गहरे गड्ढे में डालकर नष्ट किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान दो धमाके भी हुए हैं। इस मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। रोहिणी के रहने वाले भवन मालिक रविंद्र अग्रवाल के पास पुलिस पहुंच गई है और उनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सेक्टर 31 के एक सीएनजी पंप के रेस्ट हाउस पर सो रहे तीन लोगों की सोमवार तड़के हत्या कर दी गई थी। इस  मामले में मंगलवार को पुलिस की एक टीम सुबह नौ बजे सीएनजी पंप के पीछे के हिस्से के पास तेरह साल से बंद 12 नंबर प्लॉट के अंदर झाड़ियों तथा कमरों की तलाशी ली।  इस दौरान पुलिस टीम को यहां पर बने शौचालय की सीट व आस-पास कुछ विस्फोटक दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय बम निरोधी दस्ता, डीसीपी ईस्ट विरेन्द्र विज, डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल, एसीपी सदर अमन यादव, अपराध शाखा की पांच टीम मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र की तलाशी ली गई, जिसमें मिले दो हैंड ग्रेनेड  को नष्ट कर दिया गया। प्रैक्टिस में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। 


आसपास का क्षेत्र कराया खाली
सुबह नौ बजे के आस-पास घटना की जानकारी हुई। एसीपी सदर व सेक्टर चालीस थाने की टीम पहले पहुंची। एक घंटे बाद बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा। इस दस्ते ने तीन घंटे की छानबीन व सर्च के बाद विस्फोटक को निष्क्रिय किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed