{"_id":"66b6bcc2c9a422d99709e63f","slug":"two-cars-collided-on-delhi-jaipur-highway-one-dead-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-36689-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टकराई दो कारें, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टकराई दो कारें, एक की मौत
विज्ञापन
टक्कर के बाद कई बार पलटी खाते हुए डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार को दूसरी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। बुधवार देर रात यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे चल रही कार पलटी खाते हुए डिवाइडर पार करके सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में रेवाड़ी के रहने वाले गौरव ने बताया कि वह रेवाड़ी में दूध सप्लाई का काम करता है। विगत सात अगस्त को वह अपने दोस्त पंकज, तुषार, अक्षत के साथ गुरुग्राम अपनी कार से आए थे। रात करीब ढाई बजे जब वह वापस रेवाड़ी जा रहे थे तो केएमपी के पास पीछे से एक दूसरी कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस कारण उनकी कार नियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पलटने के बाद सड़क के दूसरी तरह जा गिरी। इससे कार में सवार सभी लोग फंस गए। गौरव के अनुसार राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में अक्षत की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।