फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two bikes seized while 28 and 26 challans were pending

Gurugram News: 28 और 26 चालान लंबित होने पर दो बाइक कीं जब्त

Fri, 29 May 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two bikes seized while 28 and 26 challans were pending
दोनों बाइक के मालिकों को 2.75 लाख रुपये का भरना है जुर्माना
विज्ञापन

गुरुग्राम। यातायात नियम तोड़ने पर हुए चालान का भुगतान न करने पर यातायात पुलिस ने दो बाइक को जब्त कर लिया। दोनों बाइक पर उनकी कीमत से ज्यादा चालान लंबित है। एक बाइक पर 28 और दूसरे पर 26 चालान लंबित पाए गए। दोनों बाइक के मालिकों ने करीब 2.75 लाख रुपये का चालान तय समय के बाद भी नहीं भरा, जिस कारण यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की।
बुधवार को जेनपैक्ट चौक पर नियुक्त जोनल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक चालक को रोककर बाइक की जांच की गई तो उस पर 28 चालान लंबित पाए गए। इसमें मुख्य रूप से एचएसआरपी नंबर प्लेट न होना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, बिना बीमा वाहन चलाना सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। सभी 28 चालान को मिलकार करीब 1.19 लाख रुपये का जुर्माना मालिक को भरना है।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-4-7 चौक पर पर नियुक्त जोनल अधिकारी उप निरीक्षक मदनपाल ने एक चालक को रोककर बाइक की जांच की तो उस पर 26 चालान लंबित पाए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 1.56 लाख रुपये है। इस बाइक पर भी मुख्य रूप से बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना, बिना बीमा वाहन चलाना सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। दोनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। यातायात नियम के उल्लंघन होने पर हुए चालान को 90 दिन के अंदर भुगतान करना होता है। इसके बाद वह चालान अदालत में चला जाता है। 90 दिन से ज्यादा समय होने पर चालान का भुगतान न होने पर पुलिस वाहन को जब्त कर सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed