{"_id":"63e621402f27e3d4a80564e0","slug":"two-arrested-with-illegal-weapons-gurgaon-news-c-1-1-noi1012-265064-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। पालम विहार क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार सहित दो युवकों को काबू किया है। ये हथियार भाजपा नेता सुखबीर की हत्या में इस्तेमाल किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्टल व पांच कारतूस बरामद कर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पालम विहार क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह की टीम ने सूचना के आधार पर कादरपुर से एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया। वहीं इसके साथी अमित को जंगल प्वाइंट सूरजकुंड, फरीदाबाद से काबू किया गया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जा से तीन पिस्टल व पांच कारतूस बरामद कर सेक्टर-65 थाना पुलिस में केस दर्ज किया। पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि इनके कब्जे से बरामद हुए हथियारों का प्रयोग इनके साथियों द्वारा एक सितंबर 2022 को किया गया। इस दौरान अग्रवाल धर्मशाला के सामने रेमंड शोरूम में भाजपा नेता सुखबीर की हत्या कर दी गई। हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के बाद इसके साथी आरोपी इन हथियारों को इनके पास रखकर गए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ब्यूरो