Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for stealing Ashtadhatu idol and donation box from temple

Gurugram News: मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति, दानपात्र चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing Ashtadhatu idol and donation box from temple
महिलाओं के कपड़े पहनकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फर्रुखनगर। जैन मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति, दानपात्र और चांदी के मेरु चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान फर्रुखनगर निवासी गौरव और महेंद्रगढ़ के कनीना गांव निवासी आतिश के रूप में हुई है। आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए महिलाओं के कपड़े पहने थे।

फर्रुखनगर स्थित जैन मंदिर से शुक्रवार की रात को अष्टधातु की मूर्ति, दानपात्र और चार चांदी के मेरु चोरी कर लिए गए थे। जैन मंदिर समिति के सदस्य की शिकायत पर थाना फर्रुखनगर पुलिस ने केस दर्ज किया था। अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के लिए महिलाओं के वस्त्र पहन रखे थे ताकि सीसीटीवी या लोगों की नजर से बच सकें। वारदात के बाद दोनों ने अपने कपड़ों को जला दिया था। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से अष्टधातु की मूर्ति, एक दानपात्र, चार चांदी के मेरु और वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed