फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for selling clothes with branded company's label

राजीव नगर में ब्रांडेड कंपनी की टी शर्ट और जींस बेचने का खुलासा

Fri, 05 Mar 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling clothes with branded company's label
गुरुग्राम। राजीव नगर में शुक्रवार को नामचीन कंपनियों के लेबल लगाकर नकली जींस, शर्ट, टॉप और अन्य कपड़े बेचने का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दुकान के मालिक लक्ष्मी झा और उमा कांत को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया है। इनके शोरूम से करीब 1200 कपड़ों के पैकेट भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ब्रांड प्रोटेक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को कई नामचीन गारमेेंट्स कंपनियों के प्रोडक्ट की जांच पड़ताल करने का अधिकार दे रखा है। इस ब्रांड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को पिछले महीने गोपनीय जानकारी मिली थी कि सेक्टर-15 स्थित एक शो रूम में क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड तथा किरन क्लोथिंग लिमिटेड ब्रांड के लेबल लगाकर नकली कपड़े बेचे जा रहे हैं। जिसकी करीब पंद्रह दिन तक इस कंपनी ने रेकी कराई। इसमें इन कंपनियों के नाम से नकली कपड़े बेचने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

उसी के बाद इस कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस अफसरों से संपर्क किया। निर्देश पर सेक्टर-15 की पुलिस तथा कंपनी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर शाम शोरूम पर छापा मारा। इस दौरान इन कंपनी के कपड़े बेचने का अधिकार पत्र दुकान मालिक से मांगा। जो कि वह दिखा नहीं पाए। कंपनी के कार्य अधिकारी धीरेंद्र कुमार और थाना प्रभारी का कहना है कि इस शोरूम से नकली कपड़ों को बेचने का प्रचार फेसबुक, व्हाट्सऐप, टेक्सटाइल इंफोमीडिया डाट काम तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed