फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for robbing SSB inspector

एसएसबी के दरोगा को लूटने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2022 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing SSB inspector
एसएसबी के दरोगा को लूटने वाले दो गिरफ्तार, आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

गुरुग्राम। सीमा सुरक्षा बल के दरोगा को लूटने वाले दोनों आरोपियों को डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। लूट का सामान बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है।
एसीपी डीएलएफ संजीव बल्हारा के अनुसार एसएसबी के दरोगा अरविंद की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने मो. युसूफ निवासी अंबेडकर कॉलोनी , घिटोरनी दिल्ली व उसके दोस्त विश्वजीत निवासी भाटिया कॉलोनी, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि जूम एप के माध्यम से इनका संपर्क ब्रेजा कार मालिक से हुआ था। ढाई हजार रुपये प्रतिदिन के किराये पर यह कार उठाते थे। पैसा कमाने के बाद उसे नशे में खर्च कर देते थे।
विज्ञापन

बचपन में एक गली में साथ रहते थे दोनों आरोपी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि विश्वजीत और मोहम्मद युसूफ किसी जमाने में एक ही गली में रहते थे। विश्वजीत की आईडी पर कार किराए पर ली जाती थी। आरोपियों का पुराना कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed