फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for extorting money from street vendors

Gurugram News: रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं से अवैध वसूली करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for extorting money from street vendors
-अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को शनिवार को झाड़सा से गिरफ्तार किया है। यूनीटेक साइबर पार्क सेक्टर-39 में पान मसाला की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
3 अप्रैल को दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि झाड़सा गांव निवासी नितिन उर्फ मोटा, हिमांशु व सोनू पिछले काफी समय से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे हैं। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नितिन उर्फ मोटा निवासी सैनीपुरा कॉलोनी झाड़सा व हिमांशु निवासी झाड़सा को शनिवार को झाड़सा से गिरफ्तार किया। पुलिस तीसरे आरोपी सोनू की तलाश कर रही है। आरोपी नितिन उर्फ मोटा पर मारपीट, दंगा, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी, एक्साइज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत आठ मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं। वहीं, आरोपी हिमांशु पर शस्त्र अधिनियम, हत्या का प्रयास, मारपीट करने जान से मारने की धमकी, अवैध वसूली सहित विभिन्न धाराओं के तहत नौ मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed