फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two and a half lakh rupees cheated from a woman by giving online task

Gurugram News: ऑनलाइन टॉस्क देकर महिला से ठगे ढाई लाख रुपये

Mon, 28 Aug 2023 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh rupees cheated from a woman by giving online task
ऑनलाइन टॉस्क देकर महिला से ठगे ढाई लाख रुपये
विज्ञापन


-भरोसा जीतने के लिए 150 रुपये देकर की शुरुआत

- आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खाली समय में पार्ट टाइम काम देकर महिला से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। महिला ने इन दिनों हो रही धोखाधड़ी का ठग से जिक्र भी किया, तो उसने भरोसा जीतने के लिए एक बार ट्राई करने की बात कह कर झांसे में लिया। साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में रहने वाली तृप्ति ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले वॉट्सएप पर एक नंबर से पार्ट टाइम ऑनलाइन काम का संदेश आया। दिव्या नाम की महिला ने उसे समझाया कि वह हर दिन 2 से 3 हजार रुपये यू-ट्यूब पर वीडियो लाइक कर कमा सकते है। महिला ने उसे कहा कि इस तरह से काफी ठगी हो रही है तो दिव्या ने कहा कि आप एक बार ट्राई कर लो। सही लगे तो आगे कमाई कर लेना।
विज्ञापन

इसके बाद महिला को यू-ट्यूब वीडियो के तीन लिंक भेजे गए और लाइक करने पर उसे 150 रुपये मिले। ऐसा कर महिला का विश्वास जीता गया और उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद पांच और टास्क कराकर उसे रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। यहां से प्रीपेड टास्क कराना शुरू किया और ढाई लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। महिला ने रिफंड के लिए कहा तो वे कहने लगे कि आपको 4 लाख 80 हजार जमा कराने होंगे, जिसके बाद ही आपको मुनाफे के साथ राशि मिलेगी। लेकिन, महिला ने और रुपये देने से इंकार कर दिया तो आरोपी रिफंड भी नहीं कर रहे। साइबर ईस्ट थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed