{"_id":"640f0ee7fce87833440b0344","slug":"two-accused-of-gang-rape-of-eighth-grade-student-arrested-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-2370-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आठवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आठवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तीसरा आरोपी अभी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सदर थाना पुलिस ने आठवीं की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। इसमें से एक आरोपी बालिग और एक नाबालिग है। उधर, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमारी ने बताया कि घटना बीते साल 18 दिसंबर की है। आठवीं क्लास की एक छात्रा सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ला में फुटबॉल खेलने के लिए आई थी। जहां उसका मैच निरस्त हो गया था। इस पर दूसरी टीम का मैच देखने के लिए रुक गई। वह वॉशरूम के लिए शौचालय गई, तो वहां भीड़ थी। जिसके चलते वह पीछे पहाड़ी की ओर चली गई। वहां एक बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और जबरदस्ती छात्रा को उठाकर देवी मंदिर की ओर ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। इसके साथ ही आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके बाद छात्रा घबरा गई और उसने चुप्पी साध ली।
-- --
सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल
पिछले दिनों आरोपियों ने छात्रा के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से फैलता चला गया। पीड़ित परिजनों तक भी जब यह बात पहुंची तो उन्होंने छात्रा से पूछताछ की। इसके बाद छात्रा ने उन्हें पूरी बात बता दी। छात्रा के पिता की शिकायत पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने आदि से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।