फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for stealing from a house under construction

Gurugram News: अमृतसर (पंजाब) के ध्यानार्थ - निर्माणाधीन मकान से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing from a house under construction
आरोपियों से 20 हजार रुपये और वारदात में प्रयोग किया गया ऑटो बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की प्लेट सहित अन्य सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को 19 जनवरी को सेक्टर-31 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 20 हजार रुपये व वारदात में प्रयोग किया गया एक ऑटो बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आरोपियों की पहचान अमृतसर (पंजाब) की पल्ला कॉलोनी निवासी कैप्टन (25) और गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित सूरज की ढाणी निवासी दीपचंद उर्फ काले (31) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वे नशा करने के आदी हैं। उन्होंने नशे की पूर्ति के लिए 16 जनवरी की रात को टिकली रोड बादशाहपुर से निर्माणाधीन मकान से लोहे की प्लेट सहित अन्य सामान चोरी किया था।
विज्ञापन

चोरी के बाद उन्होंने लोहे की प्लेट व अन्य सामान को राह चलते कबाड़ी को 25 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस चोरी मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed