{"_id":"6b0c83ed4b92b2fee002bb49","slug":"809-students-remained-absent-for-the-nmms-examination-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108786-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएमएमएस परीक्षा में 809 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएमएमएस परीक्षा में 809 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
- 2999 विद्यार्थियों ने कराया था पंजीकरण, 2190 ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। छात्रवृति योजना एनएमएमएसएस के तहत रविवार को जिले में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 2999 विद्यार्थियों ने परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से 2190 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 809 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यार्थियों की उपस्थिति 73.02 प्रतिशत दर्ज की गई।
परीक्षा के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 10 केंद्र निर्धारित किए गए थे। सभी केंद्रों पर पंजीकृत विद्यार्थियों के अनुसार परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था की गई। परीक्षा में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
एनएमएमएस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई बीच में छोड़ने से रोकना और उन्हें आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।