फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for robbing a young man by trapping him in a honeytrap

युवक को हनीट्रैप में फंसा कर उसके साथ मारपीट व लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbing a young man by trapping him in a honeytrap
गुरुग्राम। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने युवक को हनीट्रैप में फंसा कर उसके साथ लूटपाट मारपीट का ब्लैकमेल करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नितिन निवासी खोल अटेली महेंद्रगढ़ व दिनेश चौधरी निवासी हरीवल्लभ पुर जयपुर राजस्थान के रूप में की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मूल रूप से करनाल के रहने वाले एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर उसको बंधक बनाने व ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। शिकायत के आधार पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजीव नगर में रहता है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप्प के जरिए वह एक युवती के संपर्क में आया, जिसने पिछले दिनों युवक को सेक्टर-29 इलाके के एक होटल में बुलाया। वहां पर दोनों ने बीयर पी और संबंध बनाए लेकिन इसी दौरान युवती ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया था, जिन्होंने युवक-युवती के वीडियो को छिपकर रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद युवती के साथियों ने युवक को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपी इतने पर ही नहीं माने बल्कि पीड़ित को गाड़ी में भरकर नारनौल के जंगलों में ले गए और वहां पर मारपीट करने के बाद एक स्थानीय होटल में ले गए। वहां आरोपी उस पर नजर बनाए हुए थे लेकिन इसी बीच मौका पाकर वह भाग निकला। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पैसों के लिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed