फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for cheating of Rs 24 lakh

Gurugram News: 24 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating of Rs 24 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने देवेंद्र (36) और निखिल लूथरा (26) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने टेरा प्लस प्राइवेट लिमिटेड फर्म का करंट खाता खुलवाया था। खाते में ठगी के 6 लाख 20 हजार रुपये आए थे। दोनों आरोपी 12वीं पास हैं। सेक्टर 37 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया था कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उनका नंबर एक ग्रुप में जुड़ गया था। जहां शेयर खरीदने के लिए टिप्स दिए जाते थे। उन्होंने इससे प्रभावित होकर शेयर मार्केट में 24 लाख रुपये निवेश किए लेकिन रकम वापस नहीं मिली। इस मामले में पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed