{"_id":"6a610e3f7e526c778905bbbc","slug":"tulip-chowk-and-darbaripur-road-completely-submerged-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95292-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्यूलिप चौक और दरबारीपुर रोड पूरी तरह जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्यूलिप चौक और दरबारीपुर रोड पूरी तरह जलमग्न
विज्ञापन
नाले जाम होने से सड़कों पर भरा कई फीट पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। बारिश के कारण सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप चौक और दरबारीपुर रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई है। सड़कों पर कई फीट पानी भर जाने के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नालों की सफाई न होने के कारण जलनिकासी की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
ट्यूलिप चौक के आसपास कई बड़ी रिहायशी सोसाइटियां, शॉपिंग मॉल और स्थानीय बाजार स्थित हैं, जहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। जलभराव के चलते लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है और वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।
स्थानीय सोसाइटी निवासी आरके जायसवाल का कहना ने बताया कि प्रशासन के बड़े-बड़े दावों की पोल पहली ही बारिश में खुल जाती है। यह ट्यूलिप चौक क्षेत्र का मुख्य चौराहा है। यहां आसपास हजारों लोग रहते हैं। बारिश के बाद सड़क और नाले का फर्क खत्म हो जाता है। गाड़ियों का पानी में बंद हो जाना आम बात हो गई है। नालों की समय पर सफाई न होने का खामियाजा हम निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी वंश स्वामी का कहना है कि दुकानों और सोसाइटियों के बाहर पानी भरने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।