{"_id":"68bc30d80fb7c040f20a494c","slug":"trouble-due-to-waterlogging-in-dhanwapur-underpass-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66599-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धनवापुर अंडरपास में जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धनवापुर अंडरपास में जलभराव से परेशानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। धनवापुर अंडरपास में जमा बारिश के पानी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक रिस्क लेकर अंडरपास से गुजर रहे हैं। अंडरपास के हालात इतने खराब हैं कि दीवारों से भी पानी रिस रहा है। अंडरपास के दोनों ओर बने फुटपाथ पर कीचड़ जमा हो गई, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि अंडरपास में भरे बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। लक्ष्मण विहार निवासी धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि बारिश से कई दिनों में यातायात प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि इससे सबसे अधिक पैदल वालों को होती है। यहां पर एक एफओबी का निर्माण होना चाहिए।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि अंडरपास से पानी की निकासी हो गई है। उन्होंने बताया कि धनवापुर क्षेत्र में पानी का स्तर ऊपर है। उन्होंने बताया कि अंडरपास में स्थायी रूप से पानी निकासी का इंतजाम कराया जा रहा है। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। इसमें डीजी सेट और दो पंप का स्थाई इंतजाम कराया जाएगा।