{"_id":"66871982c9794c223c07ec54","slug":"trees-fell-in-many-areas-after-rain-people-worried-due-to-power-cuts-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34217-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश के बाद कई इलाकों में गिरे पेड़, बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश के बाद कई इलाकों में गिरे पेड़, बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार सुबह बारिश के कारण लोगों को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा।
सिविल लाइंस इलाके में कई पेड़ गिर गए। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव के अनुसार करीब छह बड़े पेड़ बिजली के केबल के ऊपर गिर गए। इसको ठीक करने का काम शाम तीन बजे तक चला है। इस कारण सिविल लाइंस के कई हिस्से, शिवाजी नगर, खांडसा रोड आदि में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सिविल लाइंस के 11 केवी फीडर पर तीन जगहों पर ब्रेक डाउन हुआ है और क्रेन की मदद से पेड़ों को हटाना पड़ा। इस कारण ज्यादा समय लग गया।
पुराने शहर के ये इलाके सघन आबादी वाले हैं। पेड़ गिरने के कारण पुलिस मुख्यालय और पुलिस आयुक्त कार्यालय में पूरे दिन बिजली नहीं थी। इस वजह से मुख्यालय में पुलिस कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शांति नगर के निवासी सुख राम ने बताया कि सुबह छह बजे गई बिजली शाम सात बजे तक नहीं आई है। शांति नगर जैसे सघन आबादी वाले इलाके में बिजली नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण घरों में पानी की समस्या का सामना भी करना पड़ा। शिवाजी नगर के निवासी महेश अरोड़ा ने बताया कि एक ओर सुबह से बिजली नहीं थी तो दूसरी ओर बिजली निगम के कर्मी बता नहीं पा रहे थे कि कितनी देर में बिजली आएगी। काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।