फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traveling on Gurugram-Sohna Highway is now expensive

Gurugram: फर्राटेदार सफर मासिक पास वालों का बिगड़ेगा बजट, 2360 रुपये चुकाने होंगे अतिरिक्त

Wed, 03 Aug 2022 09:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 Aug 2022 09:44 AM IST
सार

सोहना हाईवे के टोल की संशोधित दरों के बाद निश्चित ही सबसे अधिक प्रभावित 20 किलोमीटर दायरे के बाहर के दैनिक यात्री होंगे। टोल की बढ़ी दरें, उनका बजट प्रभावित करेंगी। 

विज्ञापन
Traveling on Gurugram-Sohna Highway is now expensive
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोहना हाईवे का फर्राटेदार सफर मासिक पास वालों का बजट बिगाड़ेगा। ऐसे उपभोक्ताओं की जेब पर 2360 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा, जो एक परिवार के लिए एक महीने में प्रतिदिन एक लीटर दूध (70 रुपये लीटर) से भी मंहगा पड़ेगा। इतना ही नहीं अगर दिन में किसी को केवल आना-जाना ही करना है तो उसे भी 105 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 

विज्ञापन


सोहना हाईवे के टोल की संशोधित दरों के बाद निश्चित ही सबसे अधिक प्रभावित 20 किलोमीटर दायरे के बाहर के दैनिक यात्री होंगे। टोल की बढ़ी दरें, उनका बजट प्रभावित करेंगी। टोल के 20 किलोमीटर दायरे के गांवों के साथ सोहना और बादशाहपुर कस्बे के लोगों के लिए 315 रुपये के मासिक पास की सुविधा दी गई है। यानी 20 किलोमीटर के दायरे के ग्रामीणों के साथ सोहना और बादशाहपुर कस्बा के निवासियों को टोल में छूट प्रदान की गई है, लेकिन इसके पार के लोगों को तय दरों के हिसाब से भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

संशोधित दरों के अनुसार कार-जीप-वैन के लिए जो मासिक पास (50 यात्रा के लिए) 1555 रुपये का था, अब बढ़कर 3915 रुपये का हो गया है। इस लिहाज से सीधे तौर पर 2360 रुपये की बढ़ोतरी मासिक पास में की गई है। दो तरफा यात्रा के पहले 70 रुपये वसूले जा रहे थे, अब यह बढ़कर 175 रुपये हो गया है। इसमें में सीधे-सीधे 105 रुपये बढ़े हैं। 

स्थायी रिहायश प्रमाण के आधार पर बनवा सकते हैं मासिक पास 
सोहना हाईवे के परियोजना प्रबंधक विकास मित्तल के अनुसार, एनएचएआई ने 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों के लिए रियायत के साथ 315 रुपये के मासिक पास की सुविधा दी है। इस दायरे में रहने वाला चाहे वह सोहना कस्बा हो या किसी सोसाइटी का हो, सबके पास बनाए जा रहे हैं। अगर किसी के पास स्थायी रिहायश का प्रमाण नहीं है तो उसे तय दरों के मुताबिक ही भुगतान करना होगा। 

केवल निजी वाहनों के लिए है पास सुविधा 
सोहना हाईवे पर टोल में रियायत का लाभ केवल निजी वाहन मालिक ही उठा सकते हैं। व्यावसायिक वाहनों के लिए किसी तरह की कोई रियायत नहीं होगी। मित्तल ने कहा कि मासिक पास जैसी सुविधा निजी वाहन मालिकों के लिए है। व्यावसायिक वाहन चालकों को इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी। मित्तल ने बताया कि बुधवार की मध्य रात्रि से नई दरें प्रभावी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed