फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traumatic murder of lover: committed the crime with the husband,buried in the dead body plot

जानलेवा आशिकी: युवक को गर्लफ्रेंड ने हल्द्वानी से गुरुग्राम बुलाया मिलने, महिला ने पति संग हत्या कर शव दफनाया

Fri, 30 Sep 2022 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 07:32 PM IST
सार

पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बााद शव को प्लॉट में दफना दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपी पति- पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Traumatic murder of lover: committed the crime with the husband,buried in the dead body plot
प्लॉट में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी एक 40 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला व उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मृतक की प्रेमिका थी। उसने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी में सब्जी की दुकान लगाने वाले 40 वर्षीय बनी मौर्य की साढे़ पांच माह पहले प्रेमिका धनदेवी ने अपने पति के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


धनदेवी पति हरीशपाल के साथ भोंडसी के शिवविहार कॉलोनी में रहती थी। धनदेवी ने बनी को मिलने के लिए गुरुग्राम बुलाया था। इसी दौरान दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद धनदेवी ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव प्लास्टिक के थैले में डालकर एक प्लॉट में दफना दिया था।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई रुपचंद मौर्य ने हल्द्वानी पुलिस में संदिग्ध हालत में भाई के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। बनी मौर्य की तलाश में उत्तराखंड की पुलिस करीब डेढ़ माह पहले भोंडसी आई थी। इसके बाद दोनों आरोपी पति-पत्नी वहां से भागकर गुजरात चले गए थे। उत्तराखंड पुलिस दोनों को गुजरात से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को भोंडसी की शिव विहार कॉलोनी में पहुंची। पुलिस ने उस प्लॉट में खुदाई करवाई जहां, इन्होंने बनी का शव दफनाया था। तीन घंटे तक चली खुदाई के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed