फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Transport service will be better in cyber city, 15 bus terminals will be built.

Gurugram News: साइबर सिटी में बेहतर होगी परिवहन सेवा, बनेंगे 15 बस टर्मिनल

Tue, 20 Aug 2024 03:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Transport service will be better in cyber city, 15 bus terminals will be built.
टर्मिनल पर तीन-चार बसों के रुकने और यात्रियों के बैठने का इंतजाम होगा
विज्ञापन




मनोज धर द्विवेदी

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने साइबर सिटी में सिटी बस सेवा को बेहतर करने के लिए 15 बस टर्मिनल बनवाने की योजना तैयार की है। बस टर्मिनल पर तीन-चार बसों के रुकने, यात्रियों को बैठने और जन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जीएमडीए का मानना है कि इससे लोगों को धूप, बारिश और सर्दी में बाहर खड़ा होकर बसों का इंतजार नहीं करना होगा।



शहर में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से सिटी बस सेवा (गुरुगमन) का संचालन किया जाता है। सिटी बस सेवा के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जीएमडीए की है। ऐसे में जीएमडीए भविष्य में यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए सिटी बसों का व्यापक और मजबूत नेटवर्क स्थापित करने की योजना रखता है। इसमें नए रूट भी शामिल करना है। वर्तमान में जीएमसीबीएल की 150 बसें गुरुग्राम में चल रही हैं। इसके अलावा पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं, जिनके अक्तूबर तक बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। मोबिलिटी डिवीजन के अनुसार जिले में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए वर्ष 2031 तक गुरुग्राम में 1025 बसों की आवश्यकता होगी। वहीं, इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए बस डिपो को ई-फ्रेंडली डिपो में बदलने का प्रावधान भी है।
विज्ञापन




इन बातों को ध्यान में रखकर जीएमडीए शहर में प्रमुख जगहों पर बस टर्मिनल कम ऑटो स्टैंड बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए एक एजेंसी से सर्वे कराकर डीपीआर तैयार कराई जा रही है। जीएमडीए की योजना है कि लोगों को गुरुगमन की बेहतर सेवाएं मिले। ऐसे में शहर के अलग-अलग लोकेशन पर बस टर्मिनल हो, जहां पर लोग बसों का इंतजार कर सके। यहां पर शौचालय और लोगों के बैठने का इंतजाम हो। जीएमडीए का कहना है कि इससे जाम की समस्या को भी दूर करने में मदद मिलेगी। योजना के अनुसार सेक्टर 29, सेक्टर 5, उद्योग विहार, महावीर चौक, बादशाहपुर, सेक्टर 56, भोंडसी, मानेसर समेत अन्य जगहों जमीन की उपलब्धता के आधार पर बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

शहर में गुरुगमन की सेवा में सुधार को लेकर बस टर्मिनल निर्माण कराने की योजना है। इसके लिए संबंधित विभाग से जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। इसके अलावा ई-बसों के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। - कर्नल आरडी सिंघल, महाप्रबंधक, मोबिलिटी विंग जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed