{"_id":"5fce23038ebc3ecfcc52fedf","slug":"transport-facility-will-not-be-affected-due-to-bharat-bandh-gurgaon-news-noi5525568110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद से प्रभावित नहीं होगी परिवहन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद से प्रभावित नहीं होगी परिवहन सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को भारत बंद का असर सार्वजनिक परिवहन सुविधा पर नहीं पड़ेगा। शहर में सामान्य रूप से रोडवेज व निजी बसों के साथ ही ऑटो भी चलते रहेंगे। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने भी मेट्रो सेवा सामान्य रहने की बात कही है।
किसान आंदोलन के मद्देनजर किसान व श्रमिक संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान बाजार बंद कराने और चक्का जाम करने की भी तैयारी है। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान संदीप दलाल ने बताया कि वह किसानों के समर्थन में हैं, लेकिन इसका असर परिवहन व्यवस्था पर नहीं पड़ेगा। रोडवेज व निजी बसें सामान्य रूप से चलती रहेंगी। केवल उन्हीं स्थानों के रूट प्रभावित हो सकते हैं, जहां आंदोलन के कारण जाम लगा हो।
हरियाणा ऑटो चालक संघ के महामंत्री योगेश शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में संगठन ने आंदोलन को समर्थन नहीं किया है। किसानों से सहानुभूति जरूर है, लेकिन अपना दायित्व निभाते हुए मंगलवार को सामान्य रूप से ऑटो चलते रहेंगे। आंदोलन के कारण लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं डीएमआरसी के प्रवक्ता हिमांशु ने बताया कि दिल्ली मेट्रो को लेकर फिलहाल सरकार के कोई आदेश नहीं आए हैं। ऐसे में मेट्रो का संचालन सुचारू रूप से होगा।