Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic on the Dwarka Expressway will move intermittently tomorrow.

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर कल रुक-रुककर चलेगा ट्रैफिक

Fri, 20 Nov 2026 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic on the Dwarka Expressway will move intermittently tomorrow.
400 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के कारण ट्रैफिक प्रभावित रहेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास एनपीआर-सीपीआर जंक्शन पर रविवार को ट्रैफिक रुक-रुककर चलेगा। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएस) 400 केवी डी/सी दौलताबाद - सेक्टर-72 गुरुग्राम लाइन के मौजूदा कंडक्टरों को हटाने का कार्य करेगा। यह कार्य लगभग 10 मिनट के लिए 12 बार किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को असुविधा हो सकती है।

यह कार्य ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट क्षेत्र (एचएसआईआईडीसी) से 400 केवी लाइन के एक हिस्से को शिफ्ट या री-रूट करने के लिए किया जा रहा है। यह लाइन सीपीआर के ग्रीन बेल्ट और एनपीआर के पार मौजूदा आरओडब्ल्यूए से होकर गुजरती है। हरियाणा सरकार के एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत यह काम किया जा रहा है। रविवार को सड़क के ऊपर से गुजर रहे 400 केवी डी/सी लाइन के 12 कंडक्टरों को सुरक्षित रूप से हटाया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए रोका जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक ब्लॉकेज एनपीआर-सीपीआर जंक्शन पर सर्विस या लिंक रोड, ओवरब्रिज पर होगा। यह मेन द्वारका रोड पर भी एनपीआर- सीपीआर जंक्शन, द्वारका एक्सप्रेसवे पर लागू होगा। प्रत्येक बार ट्रैफिक को लगभग 10 मिनट के लिए रोका जाएगा। यह कदम कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों के लिए सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों और आम जनता से विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया है। कहा है कि रविवार को इस मार्ग से यात्रा करते समय ध्यान रखें। ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। यह कार्य सुरक्षित रूप से पूरा करने और असुविधा से बचने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed